किराएदार ने मकान मालिक के घर में घुसकर परिजनों को जमकर पीटा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शंभूपुरा की रहने वाली सुमंत्रा पत्नी राजबहादुर ने आरोप लगाया है कि उन्होंने अपने पति की दुकान शंभूपुरा मार्केट में एक व्यक्ति को किराए पर दी हुई है जो कि कई वर्षों से किराए नहीं दे रहा। जब सख्ती से तगादा किया तो बुधवार की सुबह करीब 8:00 बजे दुकानदार अपने बेटों के साथ घर में जबरन घुस आया और उसने सुमंत्रा उसकी दोनों बेटियों तथा सास के साथ अभद्रता की और सभी ने एक राय होकर लाठी-डंडों से जमकर पीटा। इस दौरान पीड़िता व उसकी बेटियां घायल हो गई। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग इकट्ठा हुए। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सुमंत्रा ने बताया कि उसके पति राज बहादुर की शंभूपुरा मार्केट में एक दुकान है जिसे उन्होंने एक व्यक्ति को किराए पर दिया हुआ है। किराएदार 10-12 वर्षों से किराया नहीं दे रहा। ऐसे में उन्होंने किराए देने या दुकान खाली करने की बात कही। तहरीर के अनुसार मामला बुधवार की सुबह करीब 8:00 बजे का है जब पीड़िता के पति किसी काम से बाहर गए हुए थे। तभी आरोपी अपने बेटों के साथ जबरन घर में घुस आया और सुमंत्रा पर लाठी डंडों की बरसात कर दी। बीच बचाव करने आई बेटियां रितिका और लवली को भी जमकर पीटा जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इस दौरान पीड़िता की बुजुर्ग सास गुलकंदी ने बचाने की कोशिश की लेकिन उन्हें भी धक्का दे दिया। प्रार्थनी का कहना है कि उसके जबड़े और मुंह पर गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित पक्ष थाने पहुंचा और पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की। सुमंत्रा ने थाने में तहरीर दी है जिसका कहना है कि आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी है।
होलसेल दामों पर बच्चों के लिए खरीदें स्कूल बैग व फैंसी स्टेशनरी: 9837477500

























