हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के दो शूरवीरों पर गिरफ्तारी की तलवार लटकी है और किसी भी क्षण उनकी गिरफ्तारी हो सकती है। जैसे-जैसे पुलिस जांच आगे बढ़ा रही है वैसे-वैसे ही गिरफ्तारी की आशंका भी बढ़ती जा रही है। हापुड़ के श्रीनगर कॉलोनी में रहने वाला कैरोसीन किंग सत्य प्रकाश अग्रवाल पर मिलावटी पेट्रोलियम पदार्थो का धंधा करने तथा नाजायज नफा कमाने का आरोप है। जिसकी जांच थाना हापुड़ देहात पुलिस कर रही है। वैशाली कॉलोनी में पकड़े गए गोदाम पर अभी भी सील लगी है और गोदाम में मिलावटी पेट्रोलियम पदार्थ पकड़ा गया था।
वाल्मीकि समाज की एक महिला के साथ गाली-गलौज करने तथा जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करने के आरोप में गोल मार्केट के राजू जूते वाले के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज है। जिसकी किसी भी क्षण गिरफ्तारी संभव है। फिलहाल राजू जूते वाला फरार है।
Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 15% तक छूट, 8791513811































