👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के माता मोहल्ला में स्थित एक दुकान में पानी की बोतल भरने गए संदिग्ध ने गल्ले में रखे मोबाइल को पार कर दिया. इसी बीच पीछे से आए दुकानदार ने संदिग्ध को रंगे हाथों दबोच लिया. इस दौरान जमकर हंगामा हुआ. आसपास मौजूद दुकानदार भी इकट्ठा हुए और किसी तरह मामला शांत कराया.
मामला शनिवार की देर शाम करीब 8:00 बजे का है जब माता मोहल्ला में स्थित एक फर्नीचर की दुकान में एक युवक पानी की बोतल भरने गया. इसी बीच मौका पाकर उसने काउंटर में रखे मोबाइल को चुरा लिया. हालांकि पीछे से आए दुकानदार ने संदिग्ध को दबोच लिया और युवक को जमकर डांटा. शोर सुनकर आसपास मौजूद दुकानदार भी इकट्ठा हो गए जिन्होंने किसी तरह दुकानदार को समझाया.

























