हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर में घोड़ाफार्म मार्केट के सामने स्थित एक कंप्यूटर सेंटर से संदिग्ध व्यक्ति ने लैपटॉप पार कर दिया. कंप्यूटर सेंटर मालिक ने जब लैपटॉप तलाशा तो नहीं मिला जिसके बाद सीसीटीवी की फुटेज चेक की और दूध का दूध, पानी का पानी हो गया.
जानकारी के अनुसार कासिफ पुत्र मुन्ने खान गढ़मुक्तेश्वर के घोड़ा फार्म मार्केट के सामने कंप्यूटर सेंटर का संचालन करता है. सेंटर का लैपटॉप एक टेबल पर रखा था. वही बुधवार की सुबह लगभग 7:54 पर एक संदिग्ध व्यक्ति सेंटर में घुसा और नजर बचाकर लैपटॉप को अपने बैग में रखकर फरार हो गया. जब लैपटॉप को तलाशा गया तो वह नहीं मिला जिसके बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाला जिसमें सच सामने आया. संचालक ने 112 पर डायल कर पुलिस को मामले से अवगत कराया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है






























