शुगर मिल ने गत वर्ष का किसानों का संपूर्ण बकाए का भुगतान किया










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सिंभावली शुगर मिल ने किसानों के पिछले सत्र के बकाए का संपूर्ण भुगतान कर दिया है। मिल किसानों का संपूर्ण गन्ना भुगतान का चेक गन्ना सरकारी समिति के खाते में भेज चुकी है। शुगर मिल का कहना है कि नए सत्र के गन्ने का भुगतान देने के लिए जल्द ही कार्रवाई शुरू होगी।
बता दें कि सिंभावली शुगर मिल पर दो जनवरी से राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के पदाधिकारी और किसान धरने पर बैठ गए थे जिनकी मांग थी कि शुगर मिल जल्द से जल्द गन्ने के बकाए का भुगतान करें। धरने में 22 जनवरी को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार वीएम सिंह भी पहुंचे जिन्हें शुगर मिल के अधिकारियों ने 30 जनवरी तक संपूर्ण गन्ने के बकाए के भुगतान करने का आश्वासन दिया था। पिछले पेराई सत्र के दौरान किसानों का शुगर मिल ने 50169.43 लाख रुपए का गन्ना खरीदा था। शुगर मिल ने शत-प्रतिशत गत वर्ष का भुगतान कर दिया है।

गंजापन व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें : 9719123457 पर








Related Posts

पिछले कई वर्षों से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर गांव दौताई में रह रही बांग्लादेशी महिला

🔊 Listen to this पिछले कई वर्षों से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर गांव दौताई में रह रही बांग्लादेशी महिला हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):एक बांग्लादेशी महिला पिछले कुछ वर्षों से जनपद…

Read more

बाबूगढ़: नए हाईवे पर हुआ जैन शिकंजी का उद्घाटन

🔊 Listen to this बाबूगढ़: नए हाईवे पर हुआ जैन शिकंजी का उद्घाटन हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के नए हाईवे पर कुचेसर चोपला के पास…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पिछले कई वर्षों से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर गांव दौताई में रह रही बांग्लादेशी महिला

पिछले कई वर्षों से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर गांव दौताई में रह रही बांग्लादेशी महिला

बाबूगढ़: नए हाईवे पर हुआ जैन शिकंजी का उद्घाटन

बाबूगढ़: नए हाईवे पर हुआ जैन शिकंजी का उद्घाटन

TET के विरोध में शिक्षकों ने हाथ पर काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन

TET के विरोध में शिक्षकों ने हाथ पर काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन

हापुड़: किशनगंज स्थित तेल मिल पर पहुंची खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम

हापुड़: किशनगंज स्थित तेल मिल पर पहुंची खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम

वैद्य धनीराम शर्मा वैलनेस सेंटर की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

वैद्य धनीराम शर्मा वैलनेस सेंटर की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

सिंभावली शुगर मिल ने बंदी का दूसरा नोटिस किया जारी

सिंभावली शुगर मिल ने बंदी का दूसरा नोटिस किया जारी
error: Content is protected !!