
पुलिस के ऑपरेशन प्रहार का कमाल 24 घंटे में 334 दबोचे
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):मेरठ रेंज में पुलिस द्वारा चलाए गए आप्रेशन प्रहार का कमाल देखने को मिला है। पुलिस के मेरठ रेंज में 24 घंटे चले इस अभियान के तहत पुलिस ने 334 वारंटी धर दबोचे,जो तारीख पर अदालत में हाजिर न हो रहे थे और अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी किए थे।
मेरठ रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक कलानिधि नैथानी ने बताया कि ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत वारंटियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये गए अभियान मे मेरठ परिक्षेत्र में 24 घण्टे मे 334 वारंटी गिरफ्तार कर लिया।जिनमे 61 अभियुक्तो के विरुद्ध धारा 84/85 बीएनएसएस की कार्यवाही की गई है।
पुलिस उप महानिरीक्षक मेरठ परिक्षेत्र कलानिधि नैथानी द्वारा रेंज स्तर पर चलाये गये आपरेशन प्रहार के अंतर्गत मेरठ रेंज की जनपदीय पुलिस द्वारा 24 घण्टे मे 334 वारंटी अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया एवं 61 अभियुक्तो के विरुद्ध धारा 84/85 बीएनएसएस की कार्यवाही की गयी है। जनपद वार गिरफ्तार किए गए वारंटियो मे जनपद मेरठ मे अभियान के दौरान गठित टीमों द्वारा 50 वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया एवं 46 अभियुक्तो के विरुद्द धारा 84/85 बीएनएसएस की कार्यवाही की गयी। जनपद बुलन्दशहर मे अभियान के दौरान गठित टीमों द्वारा 197 वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया जनपद बागपत मे अभियान के दौरान गठित टीमों द्वारा 45 वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया एवं 15 अभियुक्तो के विरुद्द धारा 84/85 बीएनएसएस की कार्यवाही की गयी।जनपद हापुड़ में अभियान के दौरान गठित टीमों द्वारा 42 वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस का यह अभियान जारी रहेगा।
Admission open (2025-26)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com



























