
हाइवे पर चलती कार का स्टेरिंग छोड़ स्टंटबाज चालक ने दिखाई टशन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): कड़ी कार्रवाई के बावजूद भी स्टंट बाज टशन दिखाने से बाज नहीं आ रहे। जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के नए हाईवे पर एक स्कार्पियो सवार युवक ने चलती गाड़ी का स्टीरिंग छोड़कर गाड़ी के बोनट पर लेटकर, छत पर खड़े होकर स्टंट करना लाज़मी समझा। स्टंटबाज के टशन की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। ऐसे में राहगीरों, क्षेत्रवासियों ने लापरवाह कार चालक पर कार्रवाई की मांग की है। मामले में पुलिस को संज्ञान लेकर कार्रवाई करनी चाहिए।
स्कार्पियो सवार एक युवक कार चलाता हुआ जैसे ही देहात क्षेत्र के नए हाईवे पर पहुंचा तो वह स्टंटबाजी पर उतर आया। कार सवार ने चलती गाड़ी का स्टीरिंग छोड़ दिया। ऐसे में गाड़ी की रफ्तार भले ही धीमी थी लेकिन वह खुद लेन चेंज करने लगी। आप ही सोचिए यदि पीछे से कोई तेज रफ्तार वाहन आता तो कितना भयानक हादसा होता। रील बनाने वाले इस टशन बाज ने स्टेरिंग छोड़कर गाड़ी के बोनट पर लेटकर और गाड़ी की छत पर खड़े होकर रील बनवाई जिसको लेकर राहगीरों ने सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े किए हैं।
Brainwaves International School: Admissions Open 2025-26 (Playgroup – Grade XI)





























