
हापुड़, सीमन /संजय कश्यप(ehapurnews.com):हापुड़ में मंगलवार को मौसम ने अचानक करवट ली। इसके बाद तेज हवाओं के पश्चात बारिश शुरू हो गई। इस दौरान हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित श्री रामलीला मैदान में खड़े दो पुतले भी गिर गए। हालांकि समिति ने मौके पर क्रेन की सहायता से पुतलों को खड़ा कराया। तभी बारिश शुरू हो गई जिसकी वजह से पिन्नियों की मदद से पुतलों को ढका गया जिससे रावण, कुंभकरण व मेघनाथ के पुतले खराब ना हो।
बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा पर्व के अवसर पर तीन अक्टूबर की तड़के 65 फीट ऊंचा रावण, 60 फीट ऊंचे कुंभकरण और 55 फीट ऊंचा मेघनाथ के पुत्रों का दहन होगा। इसमें आतिशबाजी भी लगाई गई है। इन पुतलों पर करीब 3 लाख रुपए की लागत आई है जब तीनों पुतलों में 2 लाख की आतिशबाजी लगाई गई है। मामला मंगलवार का है जब तेज हवा के कारण रावण और मेघनाथ के पुतले नीचे गिर गए। इसके बाद एक पुतले को क्रेन की सहायता से खड़ा किया। तभी बारिश शुरू हो गई। इसके बाद पन्नी की मदद से पुतला को ढका गया।
सेनेटरी से जुड़ा सारा सामान खरीदने के लिए पहुंचे श्री महालक्ष्मी ट्रेडर्स के यहां: 7668389606




























