
धौलाना के गांव में चौधरी साहब की प्रतिमा का अनावरण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): धौलाना विधानसभा क्षेत्र के गांव भावा में भारत रत्न व भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा का अनावरण जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नगर व विधायक धर्मेश तोमर ने किया।
चौधरी साहब की प्रतिमा का निर्माण व संरक्षण समिति को सौपा गया जिसके अध्यक्ष देवेंद्र सिंह कर्नल साहब, उपाध्यक्ष राजवीर सिंह, प्रबंधक चमन सिंह पूर्व ग्राम प्रधान, उप प्रबंधक वीरपाल सिंह उर्फ कालू, कोषाध्यक्ष आकाश तेवतिया एडवोकेट व सचिव नवीन तेवतिया है।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों व ग्रामीणों ने प्रतिमा पर माल्यर्पण कर अपने-अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। चौधरी साहब की प्रतिमा किसानों को सादगी व समर्पण भाव से कार्य करने की प्रेरणा देती रहेगी।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559























