👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने गुरुवार को लुटेरों के शिकार घायल किराना व्यापारी सुशील को देखने देवनंदिनी अस्पताल पहुंचे और घायल व्यापारी से लूटपाट की घटना की जानकारी ली।
उत्तर प्रदेश के मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि प्रदेश सरकार व्यापार व व्यापारियों की सुरक्षा के लिए वचन बंद्ध है। प्रदेश की कानूव व्यवस्था सरकार की प्राथमिकता है। सूबे में गुंडे रहने नहीं पाएंगे। लखनऊ से हापुड़ पहुंचने पर भाजपा नेता डा. रमेश अरोरा, क्षेत्रीय महामंत्री डॉ विकास अग्रवाल, विनीत दीवान, सुमित कंसल, आदि ने प्रदेश मंत्री का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288































