
👁 117 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नगर पालिका परिषद पिलखुआ के प्रस्ताव पर अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश ने पिलखुवा नगर में लगभग ₹6.30 करोड़ की लागत से एक भव्य ऑडिटोरियम के निर्माण को शासन स्तर पर स्वीकृति प्रदान कर दी है।
यह भव्य ऑडिटोरियम नगर के सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षिक एवं सार्वजनिक आयोजनों के लिए एक आधुनिक और उत्कृष्ट केंद्र के रूप में स्थापित होगा। इससे युवाओं, विद्यार्थियों, महिलाओं, कलाकारों एवं समस्त नगरवासियों को बेहतर सुविधाएँ और एक सशक्त मंच प्राप्त होगा।चेयरमैन विभु बंसल ने पालिका के प्रस्ताव पर स्वीकृति मिलने पर हर्ष जताया है।



















