हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट में गंगानगरी निवासी महिला को जीभ के कैंसर के उपचार के लिए प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री राहत कोष से ढाई लाख रुपए की धनराशि भेजी है। महिला के परिजनों की मांग पर विधायक द्वारा पत्राचार किया गया था।
गढ़ विधायक हरेंद्र तेवतिया ने बताया कि कुछ दिन पहले गंगानगरी निवासी मिनी कुमारी के परिजन उनके पास आए थे जिन्होंने मिनी की जीभ में बीमारी होने की बात बताई। इसके बाद परिजन हरियाणा के गुरुग्राम स्थित फोर्टिस मेमोरियल रिसर्च सेंटर पर पहुंचे। वहां रोगी को जीत के कैंसर की पुष्टि हुई। इसके बाद परिजनों ने उपचार के लिए विधायक से मदद की गुहार लगाई। विधायक ने महिला की मदद के उद्देश्य से 19 दिसंबर को मुख्यमंत्री राहत कोष से मदद के लिए पत्राचार किया था जहां से ढाई लाख रुपए की धनराशि की स्वीकृति कर दी गई है।
Deewan Global School में एडमिशन के लिए संपर्क करें: 7618451651 पर

































