
27 फरवरी से तीन मार्च तक होगा स्पेशल ट्रेन का संचालन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गढ़मुक्तेश्वर होली त्योहार के मद्देनजर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने 27 फरवरी से 3 मार्च तक होली स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। स्टेशन अधीक्षक शिवमूर्ति सिंह ने बताया कि यह स्पेशल ट्रेन दिल्ली-मुरादाबाद के लिए संचालित होगी।
27 फरवरी की सुबह यह ट्रेन गढ़मुक्तेश्वर स्टेशन पर 11 बजकर 41 मिनट पर पहुंचेगी और एक मिनट के ठहराव के बाद मुरादाबाद की ओर रवाना हो जाएगी। वापसी में यही ट्रेन दोपहर 2 बजकर 38 मिनट पर स्टेशन पहुंचेगी और दिल्ली की दिशा में प्रस्थान करेगी। स्टेशन अधीक्षक के अनुसार यह विशेष ट्रेन दिल्ली से मुरादाबाद के बीच संचालित होगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
99 स्टोर मिनी मॉल से खरीदें पांच किलो के ग़ुलाल का पैकेट 99 रूपए में: 8191820867

























