
सपा ने गढ़मुक्तेश्वर में निकाली एसआईआर, पीडीए प्रहरी पद यात्रा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी ने एसआईआर व पीडीए को लेकर एक पत्र यात्रा निकाली। पद यात्रा का उद्देश्य लोगों को SIR तथा प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया
सपा के जिलाध्यक्ष आनंद गुर्जर, नैना सिंह, नरेन्द्र नागर, पीयूष बाल्मीकि, मूलचंद, रविन्द्र यादव, बकार चौधरी सहित सैकड़ों लोग पद यात्रा में शामिल हुए।
प्रहरी यात्रा का शुभारंभ गांव उपैड़ा से हुआ जो कि कुचेसर चौपला, मुबारकपुर, राजपुर, सिखेड़ा, नया बांस, मुरादपुर, हरोड़ा मोड़, बक्सर, वैठ होते गढ़ नगर में समापन हुआ।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव नीरज पाल गुर्जर ने बताया कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा के मतदाताओं से सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लोकतंत्र एवं वोट को बचाने के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है।
रेडवुड क्लॉथिंग पर लगी है स्टॉक क्लीयरेंस सेल: 9690080808































