हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में गर्भवती महिला ने एम्बुलेंस में बेटे को एंबुलेंस में जन्म दिया है। महिला का नाम नीलम पत्नी देवेंद्र निवासी ग्राम उपैडा हापुड़ है जिसे शुक्रवार की शाम सवा आठ बजे प्रसव पीड़ा हुई। एंबुलेंस 108 को सूचना मिली जिसके बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची और गर्भवती महिला को लेकर हापुड़ अस्पताल के लिए रवाना हुई। महिला को रास्ते में प्रसव पीड़ा होने पर रास्ते में गाड़ी को रोककर आशा सुनिता की सहायता से सुरक्षित प्रसव कराया गया जहां महिला ने बेटे को जन्म दिया।
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288


























