VIDEO: हाल ही में बनी इंटरलॉकिंग टाइल्स के नीचे की मिट्टी बही










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की मोदीनगर रोड पर स्थित प्रीत विहार-श्याम नगर मार्ग पर हाल ही में लोगों की सुविधा के लगी इंटरलॉकिंग टाइल्स कहीं लोगों के जी का जंजाल ना बन जाए। यहां इंटरलॉकिंग टाइल्स इस कदर बिछाई गई है कि उनके नीचे की मिट्टी ढह गई है। इंटरलॉकिंग टाइल्स को लगे हुए बर्षों नहीं, महीने नहीं, हफ्ते नहीं बल्कि कुछ ही दिन हुए हैं जिसकी वजह से ठेकेदार पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। आपको बता दें कि हापुड़ के प्रीत विहार श्याम नगर मार्ग पर सड़क के किनारे इंटरलॉकिंग टाइल्स बिछाई गई जिसका कार्य हाल ही में संपन्न हुआ है। इंटरलॉकिंग टाइल्स के नीचे की मिट्टी जगह-जगह से ढह गई है। ऐसे में यदि कोई इंटरलॉकिंग टाइल्स से गुजरता है तो उसके चोटिल होने की संभावना है। संबंधित विभाग के अधिकारियों को ठेकेदार की लापरवाही पर ध्यान देने की जरूरत है और अनियमितता मिलने पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। यह हालात पहली बारिश में ही बन गए हैं जिससे अनुमान लगाया जा सकता है कि इस मार्ग का भविष्य क्या है?








Related Posts

हापुड़: वेज ग्रील रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ की रेलवे रोड पर स्थित वेज ग्रील रेस्टोरेंट में रविवार की शाम अचानक आग लग गई। आग लगने से हाहाकार मच…

Read more

हापुड़: हवाई फायरिंग करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली पुलिस ने हापुड़ की दिल्ली रोड पर एक दिन पूर्व हुई फायरिंग के मामले में एक आरोपी…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हापुड़: वेज ग्रील रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप

हापुड़: वेज ग्रील रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप

हापुड़: हवाई फायरिंग करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार

हापुड़: हवाई फायरिंग करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार

पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर में जर्जर तारों से श्रृद्धालु खफा

पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर में जर्जर तारों से श्रृद्धालु खफा

मेगा बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर से 636 नागरिक हुए लाभान्वित

मेगा बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर से 636 नागरिक हुए लाभान्वित

घुड़चढ़ी में डांस कर रही महिलाओं के साथ अभद्रता

घुड़चढ़ी में डांस कर रही महिलाओं के साथ अभद्रता

डीआईओएस के आदेश के बाद भी नहीं खुला विद्यालय, अब लटकी कार्रवाई की तलवार

डीआईओएस के आदेश के बाद भी नहीं खुला विद्यालय, अब लटकी कार्रवाई की तलवार
error: Content is protected !!