भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ










भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़। नगर के जवाहरगंज में सोमवार को श्रीमद्भागवत का भव्य कलश यात्रा निकाल शुभारंभ किया गया। प्रथम दिवस पर कथा व्यास डॉ शैल बिहारी दास ने कहा कि भागवत कथा जीवन के उद्देश्य व दिशा को दर्शाती है।
जवाहर गंज से शुरू होकर सैकड़ों श्रद्धालुओं के साथ कलश यात्रा आर्यनगर शुरू होकर माहेश्वरी मंदिर पहुंची, जहां पूजा अर्चना के बाद दिल्ली गढ़ रोड़ से जवाहर गंज स्थित कथा स्थल पर संपन्न हुई। यात्रा में बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु पीत वस्त्र पहन कर व सिर पर कलश धारण कर शामिल हुई। इससे पूर्व कथा स्थल पर हवन पूजन किया गया। उन्होंने कहा कि
कलश रिद्धि-सिद्धि का प्रतीक है। इसका हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। कलश हमारे जीवन के हर क्षण में काम आता है। जन्म के समय भी कलश स्थापना की जाती है और मरने के समय भी शरीर के साथ कलश विसर्जित किया जाता है।
कथा का शुभारंभ करते हुए कथावाचक डॉ शैल बिहारी दास ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा ऐसी कथा है, जो जीवन के उद्देश्य एवं दिशा को दर्शाती है।
इसलिए जहां भी भागवत कथा होती है। इसे सुनने मात्र से वहां का संपूर्ण क्षेत्र दुष्ट प्रवृत्तियों से खत्म होकर सकारात्मक उर्जा से सशक्त हो जाता है।
इस मौके पर अमित अग्रवाल, डॉ सुमन अग्रवाल,अनिल अग्रवाल , भावना अग्रवाल, शान्तुन सिंघल, पूनम कर्णवाल, चन्द्र प्रकाश ठठेरे,याशी बंसल , संजीव रस्तोगी, राहुल,बिट्टू, यर्थाथ अग्रवाल सहित सैकड़ों श्रोताओं ने कथा का आनन्द लिया।

कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480









  • Related Posts

    गढ़मुक्तेश्वर में दो महिलाएं मंदिर से राधारानी व सीताराम विग्रह से शाल ले उड़ी

    🔊 Listen to this गढ़मुक्तेश्वर में दो महिलाएं मंदिर से राधारानी व सीताराम विग्रह से शाल ले उड़ी हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर के नक्का कुंआ मंदिर में स्थापित…

    Read more

    आईआईए द्वारा लखनऊ में “इंडिया फूड एक्सपो” का आयोजन

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईं आई ए) के मुख्यालय लखनऊ के द्वारा उ.प्र. उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के सहयोग से “इंडिया फूड एक्सपो…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गढ़मुक्तेश्वर में दो महिलाएं मंदिर से राधारानी व सीताराम विग्रह से शाल ले उड़ी

    गढ़मुक्तेश्वर में दो महिलाएं मंदिर से राधारानी व सीताराम विग्रह से शाल ले उड़ी

    आईआईए द्वारा लखनऊ में “इंडिया फूड एक्सपो” का आयोजन

    आईआईए द्वारा लखनऊ में “इंडिया फूड एक्सपो” का आयोजन

    हापुड़ बार एसोसिएशन के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने ली शपथ

    हापुड़ बार एसोसिएशन के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने ली शपथ

    अदालत में तारीख पर हाजिर न होने पर वारंट जारी,पुलिस ने पकड़ा

    अदालत में तारीख पर हाजिर न होने पर वारंट जारी,पुलिस ने पकड़ा

    हापुड़ में अगले हफ्ते बारिश की संभावना

    हापुड़ में अगले हफ्ते बारिश की संभावना

    जीवन में संतोष ही असली सुख है,भंडारे में श्रध्दालुओं ने पाया प्रसाद

    जीवन में संतोष ही असली सुख है,भंडारे में श्रध्दालुओं ने पाया प्रसाद
    error: Content is protected !!