
श्री सनातन ज्योतिष कर्मकांड महासभा ने तुलसीदास तिवारी को कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त किया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): श्री सनातन ज्योतिष कर्मकांड महासभा (रजि.) ने सर्वसम्मति से सिध्दपीठ श्रीमहावीर हनुमान मंदिर चंडी रोड़ हापुड़ के मुख्य पुजारी तुलसी दास तिवारी को कार्यकारणी का सदस्य नियुक्त किया
श्री सनातन ज्योतिष कर्मकांड महासभा (रजि.) के प्रदेशाध्यक्ष ज्योतिर्विद पडित सुबोध पाण्डेय के नेतृत्व में संस्थापक प्रेम प्रकाश मिश्रा जी और अध्यक्ष दुर्गेश अवस्थी एवं समस्त पदाधिकारियों ने सिध्दपीठ श्रीमहावीर हनुमान मंदिर चंडी रोड़ हापुड़ स्थित मंदिर प्रांगण में श्री सनातन ज्योतिष कर्मकांड महासभा ने महासभा का आयोजन किया गया जिसमें तुलसी दास तिवारी को हर्षोल्लास के साथ कार्यकारणी का सदस्य महासभा ने नियुक्त किया।
श्री सनातन ज्योतिष कर्मकांड महासभा के संस्थापक प्रेम प्रकाश मिश्रा अध्यक्ष दुर्गेश अवस्थी प्रदेशाध्यक्ष ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय ने तुलसी दास तिवारी को महासभा का स्मृति चिन्ह अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण कर सम्मान किया और महासभा में स्वागत किया गया। तुलसी दास तिवारी ने अपने सम्बोधन में बताया की वो अपने दायित्व को पूरी निष्ठा,ईमानदारी के साथ निभाएंगे और महासभा के नाम को बुलंदियों तक ले जाने में पूर्ण सहयोग करेंगे और महासभा द्वारा आयोजित ज्योतिष,धार्मिक और सामाजिक क्षेत्र सक्रिय भूमिका निभाएंगे।एवं उन्होंने समस्त पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
महिला प्रदेशाध्यक्ष ज्योतिर्विद प्रीति पाण्डेय ने बताया कि तुलसी दास तिवारी जैसे विद्वान के महासभा में आगमन से और पद ग्रहण से महासभा को मजबूती मिलेगी।
और समस्त पदाधिकारियों ने तुलसी दास तिवारी की उज्जवल भविष्य की कामना किया।
इस अवसर पर श्री सनातन ज्योतिष कर्मकांड महासभा के संस्थापक प्रेम प्रकाश मिश्रा,अध्यक्ष दुर्गेश अवस्थी,हर्ष पाण्डेय,मनुज,राजनाथ,सुरेंद्र द्विवेदी,धीरज,अनमोल वेदाचार्य,महिला प्रदेशाध्यक्ष ज्योतिर्विद प्रीति पाण्डेय,प्रदेशाध्यक्ष ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय आदि विद्वान उपस्थित रहें !
श्री सनातन ज्योतिष कर्मकांड महासभा (रजि.)
प्रदेशाध्यक्ष(उत्तर प्रदेश)
ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय
देवलोक कॉलोनी हापुड़
संपर्क सूत्र 9634408321
We at Kansal Classes are looking for an experienced faculty for science TGT who has a grip on all three parts.
Contact us on : 7037494586
























