दुकानदार ने फूड इंस्पेक्टर पर लगाया 50 हजार रुपए की रिश्वत मांगने का आरोप












दुकानदार ने फूड इंस्पेक्टर पर लगाया 50 हजार रुपए की रिश्वत मांगने का आरोप

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के भगवानपुरी में कन्फेक्शनरी की दुकान चलाने वाले एक व्यापारी ने फूड इंस्पेक्टर पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित व्यापारी का कहना है कि फूड इंस्पेक्टर उनके यहां से सामान ले गया जिसके रूपए भी नहीं दिए। इसी के साथ में रिश्वत के रूप में 50 हजार रुपए की मांग कर रहा है। पीड़ित व्यापारी ने जब मामले की वीडियो बनाई तो उसका फोन फूड इंस्पेक्टर ने तोड़ दिया जिसके बाद मंगलवार की सुबह उत्पीड़न से तंग आकर आत्महत्या का प्रयास करने लगा तो मामले की जानकारी क्षेत्रवासियों को मिली जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को अवगत कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

हापुड़ की स्वर्ग आश्रम रोड पर स्थित जगन्नाथपुरी निवासी 32 वर्षीय आकाश कंसल पुत्र अनिल कुमार की भगवानपुरा की गली नंबर-1 में आकाश कन्फेक्शनरी के नाम से दुकान है। वह कंपनियों का माल खरीद कर आगे सप्लाई कर बेचते हैं। मामला सोमवार का है जब एक फूड इंस्पेक्टर उनकी दुकान पर पहुंचा और उसने कुछ चॉकलेट उठा ली। इसके रुपए भी नहीं दिए। साथ ही इंस्पेक्टर दुकानदार से 50 हजार की रिश्वत मांगने लगा। मांग पूरी ना होने पर उसने जेल भिजवाने की धमकी तक दे डाली जिससे पीड़ित व्यापारी आहत हो गया।

आकाश कंसल का कहना है कि जब उसने मौके की वीडियो बनानी चाहिए तो फूड इंस्पेक्टर ने उसका फोन तोड़ दिया। ऐसे में वह बेहद परेशान है। उसका उत्पीड़न किया जा रहा है। मामले में उसने फूड इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार पीड़ित ने आत्महत्या की ठानी तो क्षेत्र वासियों ने पुलिस को मामले से अवगत कराया। इसके बाद पुलिस ने किसी तरह पीड़ित व्यापारी को समझाया।

हापुड़ के रामलीला गेट के पास खुल गया है Dr Lal Pathlabs || Authorised Collection Centre: 7668777545











  • Related Posts

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    🔊 Listen to this अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में…

    Read more

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    🔊 Listen to this दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में सोमवार को एक रेस्टोरेंट के सामने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा
    error: Content is protected !!