डीआईओएस के आदेश के बाद भी नहीं खुला विद्यालय, अब लटकी कार्रवाई की तलवार










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के जिला विद्यालय निरीक्षक डॉक्टर श्वेता पुठिया के आदेश के बावजूद भी शनिवार 21 फरवरी को हापुड़ की फ्रीगंज रोड पर स्थित भवानी बालिका विद्यालय हायर सेकेंडरी स्कूल नहीं खुला। ऐसे में अब स्कूल के प्रबंधन पर कार्रवाई की तलवार लटकी है। उम्मीद है कि सोमवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की ओर से स्कूल प्रबंधन पर कार्रवाई होगी।
फ्री गंज रोड पर स्थित भवानी बालिका विद्यालय हायर सेकेंडरी स्कूल ने 18 फरवरी को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को अवगत कराया कि समस्त अध्यापक व कर्मचारी वर्तमान में परीक्षा संबंधी ड्यूटी और ब्लॉक कार्य में नियुक्त हैं। वर्तमान स्थिति में विद्यालय में केवल सहायक लिपिक उपलब्ध है जिससे शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्य को संचालन करना संभव नहीं है। ऐसे में विद्यालय को इस अवधि के लिए अस्थाई रूप से बंद रखा जा रहा है।
पत्र मिलने के पश्चात डीआईओएस ने कहा कि स्कूल को बंद नहीं किया जा सकता। इस दौरान नए एडमिशन के साथ-साथ उपस्थिति, रजिस्टर पूर्ण आदि कार्य होने हैं। डीआईओएस कार्यालय ने 21 फरवरी की सुबह 10:00 बजे विद्यालय खोलने के निर्देश दिए थे लेकिन इसके बावजूद भी विद्यालय नहीं खुला। इसके बाद उम्मीद है कि विद्यालय प्रबंधन समिति के विरोध 16डी के तहत कार्रवाई की जाएगी।








  • Related Posts

    हापुड़: वेज ग्रील रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ की रेलवे रोड पर स्थित वेज ग्रील रेस्टोरेंट में रविवार की शाम अचानक आग लग गई। आग लगने से हाहाकार मच…

    Read more

    हापुड़: हवाई फायरिंग करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली पुलिस ने हापुड़ की दिल्ली रोड पर एक दिन पूर्व हुई फायरिंग के मामले में एक आरोपी…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हापुड़: वेज ग्रील रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप

    हापुड़: वेज ग्रील रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप

    हापुड़: हवाई फायरिंग करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार

    हापुड़: हवाई फायरिंग करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार

    पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर में जर्जर तारों से श्रृद्धालु खफा

    पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर में जर्जर तारों से श्रृद्धालु खफा

    मेगा बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर से 636 नागरिक हुए लाभान्वित

    मेगा बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर से 636 नागरिक हुए लाभान्वित

    घुड़चढ़ी में डांस कर रही महिलाओं के साथ अभद्रता

    घुड़चढ़ी में डांस कर रही महिलाओं के साथ अभद्रता

    डीआईओएस के आदेश के बाद भी नहीं खुला विद्यालय, अब लटकी कार्रवाई की तलवार

    डीआईओएस के आदेश के बाद भी नहीं खुला विद्यालय, अब लटकी कार्रवाई की तलवार
    error: Content is protected !!