
18 से 21 मार्च तक निरस्त रहेगी सत्याग्रह एक्सप्रेस
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सत्याग्रह एक्सप्रेस से यात्रा करने वाली यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। 18 से 21 मार्च तक ट्रेन निरस्त रहेगी। गोंडा-बुढ़वल रेलखंड में तीसरी रेल लाइन के कार्य के कारण मेगा ब्लॉक लिया जाएगा जिसकी वजह से यात्रियों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
रक्सौल से चलकर आनंद विहार को जाने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस 18 से 20 मार्च तक और आनंद विहार से रक्सौल जाने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस 19 मार्च 21 मार्च तक निरस्त रहेगी। आनंद विहार से मोतिहारी के बीच दौड़ने वाली चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस को 9 से 18 मार्च तक और अवध असम एक्सप्रेस 18 मार्च को बदले रूट से चलेगी।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480


























