👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : बृजघाट गंगा तीर्थ पर स्थित श्री ओंकार मठ दंडी बाड़ा आश्रम में रविवार को विशाल भंडारा आयोजित किया गया। इस भंडारे में साधु, संतों व अन्य लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया और अपनी श्रद्धा भक्ति व्यक्त की।
आश्रम की ओर से भंडारे में शामिल संतों व अन्य लोगों को बड़े ही आदर व श्रद्ध के साथ भोजन परोसा गया और भोजन के उपरांत संतों को दक्षिणा देकर विदा किया गया। बता दें कि समय-समय पर आश्रम द्वारा सेवा कार्य आयोजित किए जाते है।





























