हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ पुलिस ने 21 अक्तूबर, गुरुवार को पुलिस स्मृति दिवस मनाया और उन शहीद पुलिस कर्मियों को श्रद्धासुमन अर्पित किए, जिन्होंने कर्तव्य के मार्ग पर चलते हुए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। शहीद पुलिस कर्मियों का बलिदान सदैव याद रहेगा।
पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर व अन्य पुलिस कर्मी गुरुवार को हापुड़ पुलिस लाइन में एकत्र हुए। सभी पुलिस वालों ने उन शहीद पुलिस कर्मियों को याद किया, जिन्होंने अपनी निष्ठा और ईमानदारी के साथ ड्यूटी का निर्वाह करते हुए अपने प्राणों की आहुतियां दी।
पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कर्मियों को संकल्प दिलाया कि वे नागरिकों को सुरक्षा प्रदान करने हेतु हर कुर्बानी के लिए सदैव तैयार रहेंगे। पुलिस कर्मियों का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता और उनका बलिदान अन्य के लिए प्रेरणा स्त्रोत बना रहेगा।
आकर्षक, मजबूत एवं फैंसी टाईल्स उचित दामों पर पाएं संपर्क करें: 9837824010, 8449930105

































