हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा थाना क्षेत्र के गांव सिखेड़ा में शनिवार की रात लगभग 11:30 बजे तेज बारिश के कारण एक कच्चे मकान की छत अचानक गिर गई। घर में बच्चे व परिजन सो रहे थे। राहत की बात यह रही कि घर में मौजूद सभी लोग बाल-बाल बच गए। पीड़ित ने मदद की गुहार लगाई है।
बता दें कि पिलखुवा के सिखेड़ा में 58 वर्षीय बरकत पुत्र मजरी का एक कच्चा मकान है। घर में असमत, उसका भाई इरफान, बच्चे व अन्य परिजन मौजूद थे जो घर में सो रहे थे। पिछले कुछ दिनों से हो रही जोरदार बारिश की वजह से मकान की छत बीती रात लगभग 11:30 बजे गिर गई। घर में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। परिजनों ने किसी तरह अपनी जान बचाई और बच्चों को संभाला। दीवार गिरने की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग भी इकट्ठा हो गए। बताया जा रहा है कि घर में मौजूद लोग रिक्शा व मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं जो आर्थिक रूप से कमजोर है। स्वजन ने मदद की गुहार लगाई है।
























