
👁 9 views Views
कावड़ियों की सहूलियतों के लिए रोडवेज 60 अतिरिक्त बसें चलाएगा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आगामी 30 जुलाई से शुरू होने जा रही कावड़ यात्रा में कांवड़ियों को सुविधा उपलब्ध कराने में हापुड़ रोडवेज डिपो भी पीछे नहीं रहना चाहता। हापुड़ रोडवेज डिपो ने इस मौके पर कांवड़ियों की सुविधा के लिए हापुड़ हरिद्वार मार्ग पर 60 अतिरिक्त बसें चलाएगा जरूरत पड़ने पर बसों की संख्या बढ़ाई जा सकती है।
हापुड़ डिपो के एआरएण लक्ष्मण सिंह ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व पर कावड़ियों के लिए हापुड़ डिपो 60 अतिरिक्त बसें चलाएगा। कांवड़ियों को कोई समस्या ना हो इसके लिए जरूरत पड़ने पर बसों की संख्या बढ़ाई जा सकती है।
कमल डोसा प्लाजा पर चखें मधुबन बड़ा व स्वादिष्ट डोसे का स्वाद: 7017570838, 7668606012*























