हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के मोहल्ला आदर्श नगर निवासी एक किशोरी का शव घर के फंदे से लटका मिला। परिजन शव को गांव सरूरपुर लेकर पहुंचे। इसी बीच सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंचे जिसने शव को दफनाने की तैयारी रुकवा कर उसे कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
बताया जा रहा है कि गढ़मुक्तेश्वर के सरूरपुर निवासी एक व्यक्ति आदर्श नगर में परिवार के साथ रह रहा है जिसकी 16 वर्षीय बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। किशोरी का शव कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला। परिजन शव बुधवार की सुबह गांव सरुरपुर लेकर पहुंचे और कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक करने की तैयारी में जुट गए। इसी बीच पुलिस मौके पर पहुंची जिसने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606





























