👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर में स्थित टोल टैक्स पर सोमवार की सुबह एक गाड़ी का टोल टैक्स न कटने से जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई. मौके पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई. बता दें कि एक गाड़ी में सवार परिवार गजरौला से मेरठ की ओर जा रहा था. जैसे ही वह घर टोल प्लाजा पर पहुंचा तो बैरियर नहीं खुला. गाड़ी के पीछे वाहनों की कतार लग गई और देखते ही देखते जाम की स्थिति बन गई.
कार चालक के पास बैंक खाते में पर्याप्त राशि है लेकिन इसके बाद भी बैरियर नहीं उठा. वही टोल प्लाजा पर मौजूद कर्मियों से जब बात की गई तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए. हालांकि इस दौरान गाड़ी के ब्लैक लिस्ट होने का मामला भी उठा.





























