
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पंजाबी सभा समिति {रजि•} की एक बोर्ड मीटिंग गुरुवार को सभा के संरक्षक मंडल एवं बोर्ड पदाधिकारीयो के बीच संपन्न हुई जिसमें पिछले अनेक वर्षों से मनाते आ रहे पंजाबी समाज का विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम लोहड़ी उत्सव मनाने का प्रस्ताव सर्व समिति से पास हुआ। पंजाबी सभा समिति के अध्यक्ष संजय कुमार डावर ने बताया कि इस बार पंजाबी सभा समिति आगामी 10 जनवरी को लोहड़ी उत्सव कार्यक्रम प्रकाश रीजेंसी (दिल्ली रोड) पर धूमधाम से मनाएगी जिसमें पंजाब से आ रही भांगड़ा पार्टी इस उत्सव का विशेष आकर्षण रहेगी। ठंड और कोहरे को देखते हुए इस बार सारे सांस्कृतिक कार्यक्रम इनडोर में ही होंगे। इस लोहड़ी उत्सव के चेयरमैन अनिल थापर व डॉक्टर आनंद प्रकाश अरोड़ा व सह-चेयरमैन यशु ढींगरा और नितिन अरोरा (शैंकी) बनाए गए हैं। इस बोर्ड मीटिंग में पंजाबी सभा समिति के संरक्षक डॉ• अशोक ग्रोवर, डॉ• ओम प्रकाश अरोड़ा, डॉ• मनमोहन कक्कड़, वेद प्रकाशअरोरा {एडवोकेट},पूर्व अध्यक्ष हरीश ग्रोवर,कमलदीप अरोड़ा,सरजीत सिंह चावला,सौरभ गाबा, राजेश शर्मा,कपिल मुंजाल,हरीश छाबड़ा, राजेश नारंग, जगदीश माकन,विपिन सचदेवा,विनोद थापर,धर्मपाल बाटला,अनिल तनेजा,कमल अरोड़ा संजय सेठी,यशपाल तनेजा,ऋषभ राजपाल,मनोज छाबड़ा,मोहित चोपड़ा,सरदार रिंकू मखीजा,अनिल कक्कड़,भोजराज बांगा,मोहित थापर, कशिश नारंग आदि उपस्थित थे।
1st Mall of Hapur || M. 9557396447































