हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भाजपा के फायर ब्रांड नेता और सरधना से पूर्व विधायक संगीत सोम मंगलवार को हापुड़ पहुंचे जहां उन्होंने कहा कि आजम खान को जितनी सजा मिली है वह कम है उन्हें और सजा मिलनी चाहिए। आजम खान पर निशाना साधते हुए संगीत सोम ने कहा कि उन्होंने अपने समय में बेगुनाहों के एनकाउंटर कराए थे। कवाल कांड के दौरान खून से सने लोगों को थाने से छुड़वाया था जिन्होंने दो भाइयों की आंखें निकाल कर हत्या की थी। अब भाजपा की सरकार है यदि पुलिस पर बदमाश एक गोली चलाता है तो पुलिस जवाबी कार्रवाई में 100 गोली चलाकर मुंह तोड़ जवाब देती है।
पूर्व विधायक ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। इसी के साथ उन्होंने कहा कि एक देश एक कानून और जनसंख्या नियंत्रण जैसे कानून के वह समर्थन में है और देश में तुरंत लागू होने चाहिए। इज़राइल पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि जो कदम इज़राइल ने अब उठाया है वह उसे पहले ही उठाना चाहिए था। इस अवसर पर डॉ पायल गुप्ता, कुबेर, विशाल आदि उपस्थित रहे।
हापुड़ में अब पांच मिनट में हटवाएं मस्से: 7668219093



























