
4.75 करोड़ की लागत से लोक निर्माण विभाग 20 सड़कों की करेगा मरम्मत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): लोक निर्माण विभाग द्वारा 4.75 करोड रुपए की लागत से 20 मार्गों की विशेष मरम्मत कराई जाएगी। प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू कराए जाएंगे। अधिशासी अभियंता शैलेंद्र सिंह का कहना है कि सड़कों की मरम्मत के लिए टेंडर निकाले गए हैं। निम्नलिखित सड़कों की मरम्मत होगी:
विभाग द्वारा 25.36 लाख से वैटकुटी से चांदनेर मार्ग, 17.69 लाख से वैटकुटी ढोलपुर मार्ग, 32.54 लाख से गढ़ से गढावली मार्ग, 25.24 लाख से गढ़-मेरठ मार्ग से पावटी मार्ग, 20.52 लाख से बदरखा से बिहुनी मार्ग, 15.52 लाख से गढ़ अब्दुल्लापुर मार्ग से रामपुर न्यामतपुर होते हुए मेला मार्ग के किमी.-5, 6 तक, 23.87 लाख से सिंभावली टोडरपुर मार्ग, 24.62 लाख से भरना से सिघनपुर मार्ग, 24.41 लाख से शरीफपुर से झीड़ियों की ओर मार्ग, 29.33 लाख से वीरमपुर मोड़ से हरीड़ा मार्ग की मरामत होगी।
16.74 लाख से शरीफपुर से झीडियो मार्ग, 15.41 लाख से गंदू नगला से लुहारी वाया खगोई तक, 15.24 लाख से नगलाबड से खेड़ा संपर्क मार्ग, 24.99 लाख से खिचरा से पूठी मार्ग, 20.78 लाख से हसनपुर मार्ग और 19.02 लाख से हापुड़ दोयमी धनौरा वझीलपुर असरा लोटी मार्ग के आरओडब्लू के बांयी ओर सर्विस रोड विशेष मरम्मत का कार्य कराया जाएगा।
Admission open (2025-26)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com




















