हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव हिम्मतपुर में गंगा एक्सप्रेस-वे पर दोनों ओर सर्विस रोड बनाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे किसानों की शनिवार को महापंचायत हुई जिसमें भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप और गढ़ विधायक हरेंद्र तेवतिया भी पहुंचे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के कहने पर संगठन के कार्यकर्ताओं ने धरना समाप्त कर दिया। गढ़ के विधायक हरेंद्र तेवतिया ने कहा कि क्षेत्रवासियों को किसी भी स्थिति में परेशान होने नहीं दिया जाएगा। वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि यदि मांग पूरी नहीं हुई तो सीएम योगी के साथ मुलाकात कर समस्या का निस्तारण कराया जाएगा।
गांव हिम्मतपुर में धरने पर बैठे किसानों की मांग है कि एक्सप्रेसवे के दोनों ओर सर्विस रोड बनाई जाए। इसके अलावा कुचेसर, श्यामपुर में हाईवे पर चढ़ने और उतरने की व्यवस्था भी की जाए। लगभग 11 दिनों से धरने पर बैठे किसानों ने शनिवार को महापंचायत की जिसमें भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप पहुंचे जिन्होंने कहा कि वह विधायक हरेंद्र तेवतिया के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर समस्या का निस्तारण कराएंगे। वहीं विधायक गढ़मुक्तेश्वर हरेंद्र तेवतिया ने कहा कि उनकी विधानसभा क्षेत्र के लोगों को परेशान होने नहीं दिया जाएगा। वहीं एडीएम संदीप कुमार ने कहा कि संगठन की ओर से की जा रही मांगों के संबंध में पत्राचार के माध्यम से यूपीडा को अवगत कराया दिया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के कहने पर किसानों ने धरना समाप्त कर दिया।
VIDEO: हापुड़: SUPER 99 लेकर आएं हैं SUPER PRODUCTS, कॉल करें: 6396676540




























