👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): निकाय चुनाव को देखते हुए लाइसेंस धारियों से शस्त्र जमा कराने की प्रक्रिया जनपद में शुरू हो चुकी है। बता दें कि जनपद हापुड़ में लगभग 4,000 से अधिक शस्त्र लाइसेंस धारक है। जिन्हें चुनाव से पहले शस्त्र जमा कराने होंगे। निकाय चुनाव से पहले शहरी क्षेत्र में रहने वाले लाइसेंस धारकों के शस्त्र जमा होंगे। इसके लिए जिला प्रशासन नोटिस जारी करने जा रहा है। लाइसेंस धारक अपना शस्त्र थाने या शस्त्र की दुकान में जमा करा सकेंगे।
निवेश करने या जानकारी करने के लिए कॉल करें: 7351730003, 9457625625





























