हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ पुलिस ने एक ऐसे शातिर अपराधी को पकड़ा है, जो गत 9 वर्ष से पुलिस को दौड़ा रहा था और पुलिस की नजर से हर बार बच निकलता था। शातिर अपराधी पर 15 हजार रुपए का इनाम घोषित है। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से चार देशी तमंचे व चार कारतूस बरामद किए है। पकड़ गए बदमाश पर जनपद हापुड़ के थानों में दर्जनों मुकद्दमें चोरी, हत्या के प्रयास व गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज है। पुलिस ने आरोपी का नाम थाना गढ़मुक्तेश्वर के गांव दौताई का जहीर बताया है।
पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने शनिवार को हापुड़ में पत्रकारों को बताया कि थाना बाबूगढ़ पुलिस कुचेसर चौपला के रेलवे फाटक के पास वांछित अपराधियों की खोज में गश्त कर पर थी कि 15 हजार रुपए का इनामी बदमाश जहीर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। जहीर गांव दौताई का रहने वाला है और पिछले 9 वर्ष से छिपा हुआ था। पुलिस ने जहीर के कब्जे से चार तमंचे व चार कारतूस बरामद किए है।




























