हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र में एक छात्रा पर एक युवक ने जबरन मतांतरण कर निकाह करने का दबाव बनाया। जब छात्रा ने मतांतरण से इनकार कर दिया तो युवक अपने तीन साथियों संग छात्रा के पिता की दुकान पर पहुंचा। दुकान में रखा सामान तोड़कर छात्रा के पिता और भाई के साथ मार पिटाई की। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए हसीन, वसीम, नदीम व मोनू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
छात्रा के पिता ने बताया कि उसकी बेटी सिंभावली में एक कोचिंग सेंटर में पढ़ती है। कोचिंग सेंटर आते जाते वक्त पड़ोसी गांव रतूपुरा का रहने वाला हसीन उसकी बेटी को छेड़ता है जिस ने जबरन मतांतरण कर निकाह करने का दबाव भी बनाया। छात्रा ने जब इनकार किया तो आरोपी आग बबूला हो गया और अपने साथियों के साथ मिलकर वह छात्रा के पिता की दुकान पर पहुंचा जहां पिता और भाई पर हमला कर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
निवेश करने या जानकारी करने के लिए कॉल करें: 7351730003, 9457625625






























