आज(23 जनवरी)शाम सवा 6 बजे होगी बिजली गुल










आज(23 जनवरी)शाम सवा 6 बजे होगी बिजली गुल

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती 23 जनवरी की शाम 6 बजे जनपद हापुड सहित प्रदेश के सभी 75 जनपदों में शाम 6 बजे 15 मिनट के लिए बिजली गुल हो जाएगी परन्तु घबराने की ज़रूरत नही है,क्योकि यह ब्लैक आउट मॉक ड्रिल के लिए है।इस वक्त इंवर्टर,जनरेटर आदि भी आप बंद कर दें।यह सब आपकी सुरक्षा के लिए है।

जनपद में माॅक ड्रिल की सभी तैयारिया पूरी कर ली गई है।मॉक ड्रिल के दौरान हवाई हमले की चेतावनी हेतु सायरन ध्वनित किये जाने, सायरन बजते ही प्रभावित क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बंद कर ब्लैक आउट किये जाने तथा नागरिकों द्वारा शरण लेने की प्रक्रिया का अभ्यास कराया जाएगा। इसके अलावा हवाई हमला समाप्त होने पर ऑल क्लियर सायरन ध्वनित किया जाएगा, मॉक ड्रिल में अग्निशमन विभाग, स्काउट गाइड वालंटियर्स, टियर्स, नागरिक सुरक्षा, स्वयं सेवकों, एनसीसी वालंटियर्स द्वारा छोटी आग बुझाने, घायलों को प्राथमिक चिकित्सा देने, गंभीर रूप से घायलों को एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाने एवं ध्वस्त भवनों से लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अलावा मॉक ड्रिल में नागरिक सुरक्षा कोर, पावर कारपोरेशन, पुलिस विभाग अग्निशमन, स्वास्थ्य विभाग, स्काउट गाइड, राजस्व विभाग, आपदा मित्रो का सहयोग रहेगा।

Brainwaves International School: Admissions Open 2025-26 (Playgroup – Grade XI)







  • Related Posts

    हापुड़ निवासी व्यक्ति ने पत्नी को दिया तीन तलाक, दिल्ली में मुकदमा दर्ज

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / पंकज कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ के रहने वाले आसिफ अली ने अपनी पत्नी को 30 जनवरी को व्हाट्सएप के माध्यम से ट्रिपल तलाक दे…

    Read more

    हापुड़ की समीक्षा सिंह ने पास की यूजीसी नीट की परीक्षा

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की रेलवे रोड पर स्थित मोहल्ला रामगंज निवासी समीक्षा सिंह ने यूजीसी नीट 2025 की परीक्षा पास की है। इस अवसर पर…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हापुड़ निवासी व्यक्ति ने पत्नी को दिया तीन तलाक, दिल्ली में मुकदमा दर्ज

    हापुड़ निवासी व्यक्ति ने पत्नी को दिया तीन तलाक, दिल्ली में मुकदमा दर्ज

    हापुड़ की समीक्षा सिंह ने पास की यूजीसी नीट की परीक्षा

    हापुड़ की समीक्षा सिंह ने पास की यूजीसी नीट की परीक्षा

    8 माह से फरार झगड़ालू पुलिस के हत्थे चढा

    8 माह से फरार झगड़ालू पुलिस के हत्थे चढा

    अब्दुल्लापुर में सड़क के सुदृढ़ीकरण कार्य का शुभारंभ

    अब्दुल्लापुर में सड़क के सुदृढ़ीकरण कार्य का शुभारंभ

    छात्रों ने पुलिस की कार्यप्रणाली को समझा

    छात्रों ने पुलिस की कार्यप्रणाली को समझा

    ट्रैक्टर-ट्राली की भिड़ंत में दो घायल

    ट्रैक्टर-ट्राली की भिड़ंत में दो घायल
    error: Content is protected !!