
ट्रांसफार्मर में आग लगने से विद्युत आपूर्ति प्रभावित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के गांव काकोड़ी फीडर क्षेत्र के गांव शेखपुर में शनिवार को ट्रांसफार्मर में आग लगने से हड़कंप मच गया। इस दौरान क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति भी प्रभावित हो गई। क्षेत्र वासियों की सूझबूझ से समय रहते आग पर काबू पाया गया। सूचना पाकर बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ट्रांसफार्मर को दुरुस्त करने की प्रक्रिया शुरू की।
जानकारी के अनुसार गांव शेखपुर में लगे ट्रांसफार्मर में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के पश्चात ट्रांसफार्मर को दुरुस्त करने की प्रक्रिया शुरू की।
घर बैठे (LOAN) कराएं: 9756129288 || उत्कृष्ट विहान, स्वर्ग आश्रम रोड़, हापुड़ ||


























