
हादसे में घायल डाककर्मी मेरठ रेफर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र की मसूरी रोड पर सोमवार को ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार डाककर्मी घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसे मेरठ रेफर कर दिया है जहां उसका उपचार चल रहा है।
हरियाणा के हिसार के गांव सिसई निवासी डाककर्मी अमन पुत्र कुलदीप अपनी बाइक पर सवार होकर धौलाना से गांव देहरा की ओर डाक वितरण के लिए बाइक से जा रहा था। वह देहरा स्थित पोस्ट ऑफिस में डाकघर में डाक कर्मी के रूप में कार्यरत है। जैसे ही वह ककराना पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो ट्रक ने उसे टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। हादसे के बाद राहगीरों ने उसे धौलाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जिसे प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ के लिए रेफर कर दिया।
अपने बच्चे की गणित की क्षमता को बढ़ाएँ। अपने बच्चे की एकाग्रता कौशल में सुधार लाएं। आज ही ज्वाइन करें SIP Abacus Hapus. फ्री ट्रायल क्लास के लिए सम्पर्क करें: 6396456731


























