हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा के छिजारसी में स्थित टोल प्लाजा पर भारतीय किसान यूनियन असली के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने टोल कर्मियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और अभद्रता का आरोप लगाया। इस दौरान टोल पर वाहनों की कतार लग गई। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचे जिसने किसी तरह किसान नेताओं को शांत कराया।
रविवार को भारतीय किसान यूनियन असली गुट के कार्यकर्ताओं ने टोल कर्मी पर अभद्रता का आरोप लगाया और जबरन टोल वसूली की बात कही जिसके पश्चात भारतीय किसान यूनियन गाजियाबाद के जिला अध्यक्ष संदीप चौधरी, हापुड़ जिला अध्यक्ष देवेंद्र राणा के नेतृत्व में किसान दोपहर 12:00 टोल प्लाजा पर इकट्ठा हुए और टोल कर्मियों के खिलाफ जमकर हंगामा किया। इस बीच टोल कर्मियों और किसान नेताओं के बीच नोकझोंक भी हुई। जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने किसानों नेताओं को शांत कराया।























