
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): थाना हापुड देहात के गांव ततारपुर के जंगल में 27 अगस्त की सुबह जिस 62 वर्षीय किसान मनवीर उर्फ कालू का शव मिलने से सनसनी मची थी उस वृद्ध किसान मनवीर उर्फ कालू का कातिल उसका बड़ा बेटा विशाल उर्फ सौरभ निकला। बेटे ने अपने ही बाप की हत्या के लिए गांव के ही तीन अन्य लोगों को 12 लाख रुपए सुपारी तय की थी। पुलिस ने वृद्ध किसान की हत्या के आरोप में बेटे सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्यारों के कब्जे से सुपारी के 52 हजार रुपए नकद, ईंट, चाकू आदि बरामद किया है।
किसान की हत्या का प्लानर बड़ा बेटा विशाल उर्फ सौरभ चाहता था कि वह जमीन बेच कर पैसा उसे दे। बेटे विशाल उर्फ सौरभ ने बताया कि उसका बाप मनवीर गांव सीतादेई के रहने वाले वैद्य जी के बेटे के नाम जमीन करना चाहता था।
पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानेन्जय सिंह ने बताया कि 27 अगस्त को एक अज्ञात शव ततारपुर के जंगल में पडा होने की सूचना प्राप्त होने पर जाँच के दौरान उक्त शव की पहचान मनवीर सिंह पुत्र राम नि0 ग्राम ततारपुर के रूप में हुई इसके उपरान्त वादी सुनील कुमार पुत्र मनवीर सिंह नि0 ग्राम ततारपुर थाना हापुड देहात जनपद हापुड द्वारा थाना हापुड देहात पर तहरीर दी गयी कि उनके पिता मनवीर सिंह पुत्र राम सिंह ग्राम ततारपुर थाना हापुड देहात जनपद हापुड उम्र करीब 62 वर्ष की अज्ञात व्यक्तियों द्वारा हत्या कर दी है तथा शव खेत में पडा है जिसके सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना हापुड देहात पर मु0अ0स0 286/25 धारा 103(1) बीएनएस पंजीकृत किया गया ।
उक्त घटना क्रम में जाँच/विवेचना में सीसीटीवी फुटेज एवं सर्विलांस के आधार पर प्रकाश में आये मृतक मनवीर सिंह के बेटे व अभि0 1-विशाल उर्फ सौरभ पुत्र मनवीर सिंह – गुड्डू उर्फ रामगोपाल पुत्र नरेश कुमार 3- बाबू उर्फ विक्रान्त पुत्र मंजीत सिंह 4- गगन पुत्र पप्पू उर्फ प्रेम सुन्दर को दिनांक 30.08.25 को घटना में प्रयुक्त एक अदद चाकू खूनालूदा व एक अदद ईंट खूनालूदा व हत्या करने हेतु लिये गये रुपयों में से शेष बचे 52300 रुपये सहित ततारपुर जाने वाले खडंजे पर बनी ट्यूबैल से गिरफ्तार किया गया । अभि0गण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना हापुड देहात पर अग्रिम विधिक कार्यवाहीकी जा रही है
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तः-
1-विशाल उर्फ सौरभ पुत्र मनवीर सिंह नि0 ग्राम ततारपुर थाना हापुड देहात जनपद हापुड
2- गुड्डू उर्फ रामगोपाल पुत्र नरेश कुमार नि0 ग्राम ततारपुर थाना हापुड देहात जनपद हापुड
3- बाबू उर्फ विक्रान्त पुत्र मंजीत सिंह नि0 ग्राम ततारपुर थाना हापुड देहात जनपद हापुड
4- गगन पुत्र पप्पू उर्फ प्रेम सुन्दर नि0 ग्राम पटना मुरादपुर थाना हापुड देहात जनपद हापुड
बरामदगीः-
1.. एक अदद चाकू (घटना में प्रयुक्त)
2…. एक अदद ईंट (घटना में प्रय
पूछताछ का विवरणः-
आरोपी विशाल उर्फ सौरभ ने पूछताछ पर बताया कि मेरे पिता मनवीर सिंह अपनी जमीन को सीतादेई के रहने वाले वैद्य जी के बेटे के नाम करना चाह रहे थे तथा पिता मनवीर सिंह मेरी पत्नी पर गलत नजर रखते थे जिस कारण मैंने अपने पिता को मरवाने की ठान ली थी पिता को मारने के लिये मैंने गांव के ही रहने वाले गुड्डू उर्फ रामगोपाल पुत्र नरेश कुमार निवासी ग्राम ततारपुर थाना हापुड देहात जनपद हापुड से संपर्क किया जिसने पिता मनवीर सिंह की हत्या करने के बाबत मेरी मुलाकात 21 अगस्त को गांव के ही रहने वाले बाबू उर्फ विक्रान्त पुत्र मंजीत सिंह व गगन पुत्र पप्पू उर्फ प्रेम सुन्दर निवासी ग्राम पटना मुरादपुर थाना हापुड देहात जनपद हापुड से करायी थी जिसमें पिता की हत्या के लिये 12 लाख रुपये देना तय हुआ था जिसमें से 1,50,000 रुपये अभियुक्त विशाल ने गुड्डू को दिये थे जिसमें से 50-50 हजार रुपये गुड्डू ने अभि0 बाबू व गगन को देना बताया तथा 26 अगस्त को प्रातः शौच करते समय मृतक मनवीर सिंह की चाकू से गर्दन काटकर व ईंट से चेहरा कुचलकर खेत में हत्या करने की स्वीकारोक्ति की है।
Brainwaves International School: Admissions Open 2025-26 (Playgroup – Grade XI)






























