
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पुलिस को लूट की फर्जी सूचना देना युवक को भारी पड़ गया जिसके बाद पुलिस ने फर्जी सूचना देने वाले के खिलाफ शांति भंग करने में चालान कर दिया। दरअसल जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव मदापुर निवासी माजिद बस अड्डा से ऑटो में बैठकर मसूरी जा रहा था।
रास्ते में किराया देने को लेकर उसका ऑटो चालक से विवाद हो गया। माजिद ने ऑटो चालक को सबक सिखाने के लिए लूट की फर्जी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस महकमें हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज और ऑटो में सवार अन्य सवारियों के बयान लिए तो जांच में मामला फर्जी पाया गया। इसके बाद पुलिस ने लूट की फर्जी सूचना देने वाले माजीद के खिलाफ शांति भंग करने में चालान कर दिया।
रेमंड के लिए पहुंचे हापुड़ के आर. के. प्लाजा, कॉल करें: 8791513811



























