हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित अटल पार्क के बाहर एक व्यक्ति नाले में गिर गया जिसे स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जो कुछ देर तक अचेत अवस्था में पड़ा रहा।
शनिवार को अटल गौरव पार्क के बाहर एक व्यक्ति नाले के पास पहुंचा। इसी बीच उसका पर फिसल गया और वह नाले में जा गिरा। शोर सुनकर आसपास मौजूद दुकानदार व राहगीर इकट्ठा हुए जिन्होंने नाले में गिरे व्यक्ति को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। बता दें जैसे ही व्यक्ति नाले में गिरा तो वह लगभग 100 मीटर तक पानी में बहता चला गया। हालांकि राहगिरों और व्यापारियों की सजगता के कारण उसे बचा लिया गया।
हापुड़ में अब पांच मिनट में हटवाएं मस्से: 7668219093


























