हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली पुलिस की सोमवार की रात हिस्ट्रीशीटर लखन की हत्या के मामले में पैरवी कर रहे परिजनों को धमकाने आ रहे बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई। एक कार में पांच बदमाश सवार होकर हरियाणा से हापुड़ आ रहे थे जिसकी सूचना मिलने पर हापुड़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय पांडे ने रेलवे अंडरपास के पास जाल बिछाया और मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी को पकड़ लिया जबकि चार भागने में कामयाब रहे। गिरफ्तार किए गए बदमाश के कब्जे से तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ है।
दरअसल हापुड़ की फ्रीगंज रोड पर 16 अगस्त को तारीख पर आए हिस्ट्रीशीटर लखन की गोलियों से हत्या कर दी गई थी। मामले में पैरवी कर रहे हैं लखन के परिजनों और गवाहों पर दबाव बनाया जा रहा था और कुछ बदमाश लगातार धमकी दे रहे थे जिसके बाद पांच बदमाश पैरवी कर रहे लोगों को धमकाने आई-20 कार में सवार होकर हरियाणा से हापुड़ आ रहे थे कि रास्ते में ही पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया जिसकी पहचान फरीदाबाद के भैंसरावली निवासी मांगेराम के रूप में हुई है जिससे पुलिस ने तमंचा और कारतूस बरामद किया है। फरार चार बदमाशों की पुलिस तलाश कर रही है।
हापुड़ में अब घर बैठे मंगवाए कुल्हड़ पिज़्ज़ा: 8979755041





























