हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश में चल रही एकमुश्त समाधान योजना यानी ओटीएस को 15 दिसंबर तक शासन ने बढ़ा दिया है। बिजली बकाए की वसूली के लिए राज्य में 15 अक्टूबर से शुरू हुई ओटीएस की अवधि 30 नवंबर को समाप्त हो रही थी जिसे ऊर्जा निगम ने 15 दिसंबर तक बढ़ा दिया है। इस दौरान सरचार्ज पर सौ फ़ीसदी छूट दी जा रही है। प्रदेश में अब तक 22 लाख उपभोक्ताओं ने इस योजना का लाभ उठाया है।
आपको बता दें कि योजना के तहत दो किलो वाट भार तक के घरेलू, बिजली, पंखा और वाणिज्यिक उपभोक्ताओं तथा निजी नलकूप उपभोक्ताओं को बकाए पर 100% छूट का प्रावधान किया गया है। दो किलोवाट से अधिक भार वाले घरेलू बत्ती पंखा और दो से पांच किलोवाट वाट भार वाले कमर्शियल उपभोक्ताओं को सरचार्ज राशि में 50% की छूट दी जा रही है। इस योजना की अंतिम तिथि 15 दिसंबर है।
OFFER: “चाप” के साथ “चाट” FREE || 8979755041






























