हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के गांव बदरखा के पास टाइल से भरा एक ट्रक पलट गया जिससे 16 घंटे से ज्यादा समय तक सर्विस रोड बंद रही। इस दौरान दिल्ली से मुरादाबाद की ओर जा रहे यात्रियों को समस्या का सामना करना पड़ा। बता दें कि एक ट्रक टाइल लेकर दिल्ली से मुरादाबाद जा रहा था। जैसे ही ट्रक गढ़ में बदरखा गांव के पास निर्माणाधीन फ्लाईओवर की सर्विस लेन में पहुंचा तो अनियंत्रित होकर ट्रक पलट गया। वहीं ट्रक पलटने से पास में बंद पड़ा गैस गोदाम भी क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान वाहनों की रफ्तार थम गई। सभी वाहन निर्माणाधीन फ्लाईओवर से निकाले गए। गुरुवार की रात लगभग 11:00 बजे पलटे ट्रक को शुक्रवार की दोपहर तीन बजे क्रेन की मदद से हटाया गया। 16 घंटे बाद हटाए गए इस ट्रक से यातायात प्रभावित रहा।
Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 15% तक छूट, 8791513811




























