हापुड़, सीमन/पुलकित अग्रवाल (ehapurnews.com): हापुड़ पुलिस लगातार चैकिंग अभियान चलाकर वाहनों की सघन चैकिंग करती है। यहां तक कि बैरिकेडिंग लगाकर वाहन चालकों को रोक-रोककर उनसे पूछताछ की जाती है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये है कि आखिर इतने बड़े-बड़े ट्रक पुलिस को नजर क्यों नहीं आते? ओवरलोड ट्रक किस तरह गायब होकर पुलिस के साथ आंख-मिचौली का खेल खेलते है। यह मामला हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की जदीद चौकी का है जहां चौकी से सटी गली में मंगलवार की शाम को एक ओवर लोडिड ट्रक घूस आया। इस ट्रक में गत्तों की ऊंचाई इतनी थी कि वो तारों को भी छू रही थी। वहीं ओवरलोडिड ट्रक की छत पर दो लोग सवार थे जो कि तारों को हटा रहे थे। इनमें से एक तो खुद को ट्रक का महावत समझ रहा था। लेकिन सबसे बड़ी बात और सवाल यह है कि आखिर पुलिस के सामने यह ट्रक कैसे अदृश्य हो गया? जदीद चौकी पर भी बैरिकेडिंग रहती है लेकिन पुलिस को ये नजर आखिर क्यों नहीं आया? इस तरह के वाहन लगातार सड़कों पर फर्राटा भरते हैं, सड़क हादसों को न्योता देते हैं लेकिन पुलिस और आरटीओ विभाग कार्रवाई करने की जगह आंखे मीच लेता है।
झड़ते बालों की समस्या, गंजापन, सफेद दाग के लिए सपर्क करें: डां. शिशिर गुप्ता: 9837509509






























