👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : थाना गढ़मुक्तेश्वर के अंतर्गत नक्का कुंआ पर बने अवैध निर्माण को एचपीडीए द्वारा लगाई गई सील को क्षतिग्रस्त करने के आरोप में प्राधिकरण ने दो लोगों को विरुद्ध गढ़ कोतवाली में मुकद्दमा दर्ज कराया है।
पुलिस ने बताया कि नक्का कुंआ के पास गंगा टाकिज पर अवैध निर्माण को हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने सील कर दिया था, परंतु दो लोगों ने प्राधिकरण की सील को क्षति पहुंचाकर भवन को इस्तेमाल किया। पुलिस ने गढ़ के ऋषिपाल व उपाध्याय नगर गढ़ के अजय गोयल के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
चर्म रोग, गुप्त रोग आदि की महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9837509509































