
वायरल बुखार की चपेट में आने वाले मरीजों की संख्या बढ़ी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में मौसम हो रहे बदलाव के दौरान लोग बुखार की चपेट में आ रहे हैं। गुरुवार को सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में 900 से अधिक मरीज उपचार कराने के लिए पहुंचे जिनमें से पांच मरीजों में मलेरिया की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 60 से अधिक स्थानों पर मलेरिया का लारवा मिला है जिसे नष्ट किया गया है। जनपद हापुड़ में मलेरिया के मरीजों की संख्या बढ़कर 10 पहुंच गई है। वहीं डेंगू के अब तक 12 मरीज मिले हैं। हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी मरीज की संख्या अधिक है। गुरुवार को सीएचसी और जिला अस्पताल में ओपीडी व बुखार के रिकॉर्ड 960 मरीज पहुंचे जिनमें से अधिकांश को वायरल बुखार था। साथ ही मलेरिया, टाइफाइड के मरीज भी मिले हैं। उपचार कराने वाले मरीजों की लंबी कतार दिखाई दी। दवा लेने में करीब 3 से 4 घंटे का समय मरीजों को लगा। हापुड़ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुनील कुमार त्यागी ने बताया कि गुरुवार को सरकारी अस्पताल में पहुंचे मरीजों में से पांच में मलेरिया के मरीज मिले हैं। मरीज झोलाछाप चिकित्सकों के चक्कर में ना पड़े। सरकारी अस्पतालों में जांच कराएं और उपचार कराकर दवाई लें और ध्यान रखें कि आसपास कहीं पानी जमा न हो।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264































