
वैलनेस अस्पताल का ओटी सील करने के अगले दिन लेबर रूम व वार्ड सील
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित हापुड़ कोतवाली के सामने वैलनेस अस्पताल के लेबर रूम और कई वार्डों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आखिरकार सील कर दिया। भारतीय किसान यूनियन के हंगामे के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गुरुवार की शाम यह कार्रवाई की है। इसी के साथ अस्पताल में भर्ती सात मरीज वाले वार्ड को भी तीन दिन में खाली करने का समय दिया गया है।

वैलनेस अस्पताल में गर्भवती गुड़िया पत्नी जुल्फिकार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां महिला का प्रसव कराया गया। सामान्य प्रसव के बाद महिला का रक्तस्राव नहीं रूका जिसके बाद चिकित्सकों पर आरोप है कि उन्होंने बिना बताए ही प्रसूता की बच्चेदानी निकाल दी। इसके बाद से महिला की तबीयत काफी ज्यादा बिगड़ गई जो कि फिलहाल वेंटिलेटर पर है। मामले में परिजनों ने कार्रवाई की मांग की। काफी दिन तक मामला चलता रहा जिसके बाद गुरुवार की शाम को कार्रवाई हुई। चिकित्सकों को कहना है कि प्रारंभिक जांच में अस्पताल की लापरवाही सामने आई है, लाइसेंस कैंसल कर दिया गया है। अस्पताल के वार्ड को सील किया गया है।
दरअसल पहले अस्पताल का ओटी सील किया गया था लेकिन किसान संगठन ने जमकर हंगामा किया तो गुरुवार की शाम स्वास्थ्य विभाग के एसीएमओ डॉक्टर प्रवीण शर्मा, डॉक्टर वेद प्रकाश टीम के साथ अस्पताल पहुंचे और अस्पताल के लेबर रूम, कई वार्ड को सील कर दिया। इस दौरान अस्पताल में नौ महिलाएं भर्ती मिली। मरीजों वाले वार्ड को खाली करने के लिए तीन दिन का समय दिया गया है। मामला कई दिन से चल रहा है लेकिन न जाने क्यों स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इतनी देरी से किसान संगठन के हंगामे के बाद कार्रवाई की है।
ब्रेनवेव्स इंटरनेशनल स्कूल लेकर आया है हापुड़ की पहली प्रोफेशनल फुटबॉल अकादमी: 8791258181

























