
वैश्य अग्रवाल महासभा के नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):वैश्य अग्रवाल महासभा पिलखुआ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने बुधवार को एक सादे समारोह में पद और कर्तव्य निष्ठा की शपथ ली।महासभा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण मोदी ने कहा कि वह अपने सभी सहयोगियों के साथ वैश्य समाज के हित में कार्य करेंगे।उन्होने वैश्य समाज की एक जुटता पर बल दिया और कहा कि संगठित समाज ही उन्नति करता है।समारोह मे नवनिर्वाचित पदाधिकारियों व सदस्यों को नियुक्ति पत्र भी दिए गए। समारोह में चुनाव संयोजक मूलचंद गर्ग, वर्तमान अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण मोदी, पूर्व अध्यक्ष पुनीत गुप्ता, नवनिर्वाचित कोषाध्यक्ष मंगतराम,सचिव संदीप गोयल सहित सभी नवनिर्वाचित सदस्य व वैश्य अग्रवाल महासभा के सदस्य उपस्थित थे।
एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटी






























