
बेहतर सड़क का नगर पालिका कराएगी निर्माण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नगर पालिका परिषद हापुड़ की कार्यप्रणाली भी किसी अजूबे से कम नहीं है। 15 फरवरी-2025 की बोर्ड बैठक में एक प्रस्ताव-95 (84) पास किया गया। जिसमें बताया गया था कि वार्ड-23 के मौहल्ला आर्य नगर में अम्बिका ब्यूटी पार्लर से सीमन पत्रकार की ओर नाली व सी.सी. सड़क का निर्माण कार्य होगा।
पत्रकार सत्य प्रभाभ सीमन का कहना है कि गली पूरी तरह ठीक ठाक है और नालियां भी ठीक बनी है। इष प्रस्ताव को पास करने के पीछे भ्रष्टाचार की बू आ रही है। वार्ड-23 से भाजपा सभासद आदित्य सूद है, जो कभी वार्ड में आकर झांकते भी नहीं है। पता नहीं सही सड़क के पुनः निर्माण का प्रस्ताव क्यों रखा गया है।
कमल डोसा प्लाजा लेकर आए हैं नए अंदाज़ में वहीं पुराना स्वाद: 7017570838



























